सरकारी परीक्षाओं में जनगणना से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

दोस्तों भारतीय जनगणना से जुड़े प्रश्न अधिकतर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं | हम इस पोस्ट में ऐसे ही तथ्यों और प्रश्नों को लेकर आये हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं | सरकारी परीक्षाओं में जनगणना से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न – 2011 census of India questions and Fact की जानकारी हिंदी में

जनगणना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

जनसँख्या के आधार पहले पांच बड़े राज्य हैं (घटते क्रम में)

  • 1. उत्तर प्रदेश 2. महाराष्ट्र 3. बिहार 4. पश्चिम बंगाल 5. आंध्र प्रदेश

जनसँख्या के आधार पहले पांच छोटे  राज्य हैं (बढ़ते  क्रम में)

  • 1. सिक्किम 2. मिजोरम 3. अरुणाचल प्रदेश 4. गोवा 5. नागालैंड

जनसँख्या के आधार पर सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश – लक्षद्वीप

जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश – दिल्ली 

भारत में लिंगानुपात 

  • वर्ष 2011 – 1000/940
  • वर्ष 2001 – 1000/933

 

जनसंख्या कुल 1,210,854,977
पुरुष 623,270,258
महिलायें 587,584,719
साक्षरता कुल 74.04%
पुरुष 82.14%
महिलायें 65.46%
जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किमी 382
लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 940 महिलायें

 

सरकारी परीक्षाओं में जनगणना से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर?

(A) दिल्ली नगर समूह (B) कोलकाता नगर समूह
(C) चेन्नई नगर समूह (D) वृहत्तर मुम्बई नगर समूह
Ans : (D)

2. 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य
(A) मेघालय (B) मिजोरम (C) उत्तर प्रदेश (D) मध्य प्रदेश
Ans : (C)

3. 2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश का शिक्षा प्रतिशत सबसे ज्यादा है?
(A) दिल्ली (B) पुदुचेरी (C) लक्षद्वीप (सबसे कम जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश ) (D) अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
Ans : (C) केरल राज्य के बाद सबसे अधिक 91.85%

4. भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला कौन–सा है?
(A) चेन्नई (B) उत्तरी–पूर्वी दिल्ली (C) पूर्वी दिल्ली (D) थाणे
Ans : (D)

5. वर्ष 2011 की जनगणना मे जनसंख्या की आधार पर देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है–
(A) बिहार (B) बंगाल (C) महाराष्ट्र (D) राजस्थान
Ans : (C) (पहला उत्तर प्रदेश है )

6. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य?
(A) नागालैंड (B) सिक्किम (C) गोवा (D) अरुणाचल प्रदेश
Ans : (B) १. सिक्किम 2. मिजोरम 3. अरुणाचल प्रदेश 4. गोवा 5. नागालैंड

7. भारत की पहली जनगणना किस साल शुरु हुई।
(A) 1872 (B) 1881 (C) 1891 (D) 1894
Ans : (A) लार्ड मेयो 

8. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता केरल के बाद स्थान किसका स्थान है–
(A) चण्डीगढ़ का (B) दिल्ली का (C) मिजोरम का (D) पाण्डिचेरी का
Ans : (C)

9. 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों का सही क्रम क्या है–
(A) अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड तथा सिक्किम (B) अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम तथा सिक्किम
(C) अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम तथा नागालैण्ड (D) सिकिकम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड तथा मिजोरम
Ans : (C)

10. जनसंख्या के आधार पर शहरों का कौन–सा क्रम सही है?
(A) मुम्बई–कोलकाता–दिल्ली–चेन्नई (B) कोलकाता–मुम्बई–दिल्ली–चेन्नई
(C) दिल्ली–कोलकाता–चेन्नई–मुम्बई (D) दिल्ली–चेन्नई–मुम्बई–कोलकाता
Ans : (A)

11. 2011 की जनगणना के अनंतिम आँकड़ों के अनुसार भारत का दूसरा सबसे ज्यादा  जनसंख्या वाला राज्य है–
(A) आंध्र प्रदेश (B) बिहार (C) महाराष्ट्र (D) पश्चिम बंगाल
Ans : (C)

12. निम्न दिए गए देशो के समूहों में किसकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से कम है?
(A) बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा जापान (B) बांग्लादेश, ब्राजील तथा जापान
(C) ब्राजील, जापान तथा नाइजीरिया (D) इंडोनेशिया, जापान तथा जर्मनी
Ans : (A)

13. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या में उच्चतम दशकीय वृ​द्धि किस राज्य मे हुई है–
(A) अरुणाचल प्रदेश में (B) मेघालय में (C) त्रिपुरा में (D) उत्तर प्रदेश में
Ans : (B)

14. 2001–2011 के दौरान भारत के किस राज्य ने साक्षरता दर में सबसे ज्यादा वृ​द्धि दर्ज की है?
(A) बिहार ने (B) गुजरात ने (C) राजस्थान ने (D) उत्तर प्रदेश ने
Ans : (A)

15. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक वाला कौन–सा प्रदेश ऐसा है?
(A) केरल (B) तमिलनाडु (C) कर्नाटक (D) हिमाचल प्रदेश
Ans : (A)

16. भारत में दस वर्षीय जनगणना विधिवत रूप से किस साल में शुरु हुई?
(A) 1872 (B) 1881 (C) 1901 (D) 1951
Ans : (B)

17. भारत की जनगणना, 2011 के आँकड़ों के आधार पर किस एक की जनसंख्या न्यूनतम है?
(A) चण्डीगढ़ (B) मिजोरम (C) पुदुचेरी (D) सिक्किम
Ans : (A)

18. किस एक राज्य में साक्षरता का स्तर सर्वोच्च है?
(A) मिजोरम (B) प. बंगाल (C) गुजरात (D) पंजाब
Ans : (A)

19. भारत की जनसंख्या को संघटित करने वाले मुख्य प्रजातीय समूह द्रविड़, आर्य और मंगोलाभ कहाँ रहते हैं।
(A) पश्चिमी भारत (B) दक्षिणी भारत (C) उत्तर–पूर्वी भारत (D) दक्षिण–पश्चिमी भारत
Ans : (C)

20. भारत में न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला?
(A) अन्जा (B) लेह (C) लागलेंग (D) दिबांग घाटी
Ans : (D)

21. भारत की 2011 जनगणना के अनुसार, भारत में पुरुष तथा महिला साक्षरता दर में न्यूनतम अन्तर कौन–से राज्य में है?
(A) आन्ध्र प्रदेश (B) केरल (C) मध्य प्रदेश (D) मिजोरम
Ans : (B)

22. किसमें महिला साक्षरता दर अधिकतम है?
(A) चण्डीगढ़ (B) दिल्ली (C) मिजोरम (D) पाण्डिचेरी
Ans : (C)

23. भारत आज ‘जनांकिकीय संक्रमण मे कौन से चरण में है?
(A) उच्च जन्म दर तथा उच्च मृत्यु दर (B) उच्च जन्म दर तथा निम्न मृत्यु दर
(C) उच्च जन्म दर तथा गिरती मृत्यु दर (D) निम्न जन्म दर तथा निम्न मृत्यु दर
Ans : (C)

25. भारत में किसका जनंसख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(A) उत्तर प्रदेश (B) बिहार (C) दिल्ली (D) चण्डीगढ़
Ans : (C)

ये जानकारियां आप को सरकारी परीक्षाओं में बहुत ज्यादा हेल्प करेंगी | तो इन्हें और इनसे मिलती जानकारियों को अच्छे से तैयार कर लें आप |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top